Tiger Shroff
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के मशहूर (Famous) डायरेक्टर (Director) एस एस राजामौली (S. S. Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। वहीं बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के फिल्मी सितारें इस बड़ी उपलब्धि पर सोशल मीडिया के जरिए ‘आरआरआर’ की टीम को बधाईयां दे रहे हैं।

    ‘आरआरआर’ टीम को इस जीत पर बधाई देने का ये सिलसिला अभी भी जारी है। अब बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी एक अलग अंदाज में ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्टर ‘नाटू नाटू’ गाने पर डांस कर रहे हैं। उनका डांस वास्तव में काफी शानदार है। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने डांस के स्टेप को बखूबी फॉलो किया है। उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    वीडियो शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, ‘इंडियन सिनेमा के लिए कल की बड़ी जीत के बाद यह हमारा विक्ट्री डांस होना चाहिए! ‘आरआरआर’ की पूरी टीम एस एस राजामौली, एम एम कीरावनी, जूनियर एनटीआर और राम चरण को बधाई!’ उनके इस वीडियो के सामने आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स सभी वीडियो को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के इस विक्ट्री डांस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।