जब मुमताज ने राजेश खन्ना को भीड़ के हाथों पिटने से बचाया

Loading

मुंबई: राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी 80 के दशक में हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी हुआ करती थी। इनका न केवल ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी अच्छी थी। राजेश खन्ना मुमताज को लेकर जितने प्रोटेक्टिव थे, मुमताज भी एक्टर के लिए उतनी ही प्रोटेक्टिव थीं। आज मुमताज अपना 76वां जन्मदिन मना रही है। आइए इस मौके पर जानते हैं राजेश खन्ना और मुमताज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा… जब मुमताज ने खन्ना को भीड़ के हाथों पिटने से बचाया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mumtaz Actress (@mumtaztheactress)

राजेश खन्ना अपने जमाने में कितने पॉपुलर थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लड़कियां उनकी कार को ही चूम-चूम कर लाल कर देती थी। राजेश खन्ना को लेकर ये दीवानगी सिर्फ लड़कियों में ही नहीं लड़कों में भी थी। लड़के उनकी हर अदा और स्टाइल की कॉपी करते थे। फैंस की ऐसी ही दीवानगी खन्ना के लिए तब मुसीबत बन गई जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका दीदार करने काफी भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों ने घेर कर उनसे बदसलूकी कर डाली।

वाकया फिल्म ‘दुश्मन’ की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म की शूटिंग पुणे से कुछ दूरएक छोटे से गांव में हो रही थी। गांव वालों को इसकी खबर लग गई और खन्ना को देखने भारी तादाद में लोग इकट्ठे हो गए। शूटिंग रात के दो बजे तक चलती रही और लोग भी डटे रहे। शूटिंग खत्म होते ही लोग उमड़ पड़े। पहले तो लोग उन्हें छूने और हाथ मिलाने की कोशिश करते रहे। बाद में उनके साथ खींचा-तानी करने लगे। इस खींचातानी में खन्ना के कपड़े भी फट गये।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mumtaz Actress (@mumtaztheactress)

राजेश खन्ना को जल्द ही एहसास हो गया कि ये लोग उनके साथ बदसलूकी करने पर उतर आए हैं। एक्टर मदद के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन भीड़ में उनकी आवाज दब गई। अब राजेश खन्ना बुरी तरह फंस गए और लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। अचानक मुमताज सामने आई और खन्ना को भीड़ से बाहर खींच ले गयी। बिखरे बाल और फटे कपड़े में खन्ना बहुत घबराए हुए थे। स घटना के बाद खन्ना ने इस गांव में शूटिंग करने से मना कर दिया और पूरी यूनिट रातों-रात मुंबई लौट आई।