देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने रखा लाडली बेटी का नाम, शेयर किया क्यूट फोटो

    Loading

    मुंबई: टीवी के राम-सीता के नाम से मशहूर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Banerjee) हाल ही में माता-पिता बने है। अदाकारा ने पिछले  दिनों एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से कपल लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए कुछ न कुछ पोस्ट करते दिखाई दे रहे है। ऐसे में अब  देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी नवजात बच्ची के नाम का खुलासा किया है। 

    टीवी कपल ने एक पोस्ट जारी कर लिखा, ‘नमस्ते दुनिया हमने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा। हमारी प्यारी बेटी @lianna_choudhary का Instagram पर स्वागत है . व्यक्तिगत नाम टैग 🙏🏻 के लिए @ridham_feltcrafts को धन्यवाद।’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

    इस महीने की शुरुआत में देबिना और गुरमीत ने लियाना के जन्म की घोषणा की थी। गुरमीत ने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा था, ‘अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम इस दुनिया में अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। 3.4.2022 . आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार गुरमीत और देबिना।’

    गुरमीत और देबिना पौराणिक टीवी शो रामायण में राम और सीता की मुख्य भूमिकाओं में एक साथ काम करने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने मायावी नामक एक तमिल टीवी शो में एक साथ अभिनय किया था। लियाना उनकी तीसरी संतान हैं। इससे पहले, उन्होंने 2017 में बिहार से दो लड़कियों पूजा और लता को गोद लिया था।