बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र आराम की जिंदगी छोड़कर अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं।
मुंबई. पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन और अनलॉक लागू है। जब से कोरोना का कहर ढाया है तब से बॉलीवुड सितारे अपने घर पर बंद हो गए। लेकिन, वही दूसरी तरफ बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र आराम की जिंदगी छोड़कर अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं।
84 साल के धर्मेंद्र कई दिनों से अपने फार्महाउस पर ही रह रहे हैं। धर्मेंद्र का फार्महाउस मुंबई के पास लोनावला में है। वह अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस पर ही बिताते हैं। धर्मेंद्र के फार्महाउस पर खेती तो होती ही है लेकिन उन्होंने गाय भैस भी बड़ी संख्या में पाल रखी है। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं।
धमेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें धर्मेंद्र गाय का दूध निकालते तो कभी अपने डॉग के साथ खेलते नजर आ चुके हैं।वहीँ उन्होंने यहां खेती की और तरह-तरह की सब्जियां उगाई है।
धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक जाट हैं, एक पंजाबी जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। खास बात यह है कि वह आज भी अपनी फार्महाउस खेती करते हुए नजर आते हैं।
हाल ही में उन्होंने एक विडियो शेयर किया हैं। जिसमे उन्होंने लिखा,”कभी.. खुद पर … कभी हालात पर…. हसना आए। ..हा हा। .. जीते रहो। ..लव यू …..”
Kabhi … khud pe …kabhi haalaat pe ….hansna aya …. ha ha…… Jeete raho 👋. Iove you….. pic.twitter.com/I57aWSEGuo
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 12, 2020
देखिये धर्मेंद्र के दिलचस्प वीडियो
View this post on InstagramFriends, back to form 👍 at my farm 🌴🌴🌴🌴🌴love ❤️you all for your loving 🥰 response…
View this post on InstagramThese beautiful people, have added beauty to my life….. love ❤️ you friends, Jeete raho 👋