Disha Patani Stunt
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी तस्वीरों से अपने फैंस के होश उड़ाती रहती है। अदाकारा फिल्मों के साथ-साथ अपने फिटनेस का भी खास ख्याल रखती है। उन्होंने इस बार कुछ अलग वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस एक हैरतअंगेज स्टंट करती नजर आ रही है। दरअसल, वो जिम में किक पंच बैग पर हाथों से नहीं बल्कि अपने पैरों से पंच करती दिखाई दे रही है।

    ट्रेनर पंच बैग को पकड़े नजर आ रहा है और दिशा पाटनी तेजी से दौड़ती आती हैं और छलांग लगाते हुए पैरों से पंच बैग पर 3 बार पंच करती है। अदाकारा ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘एक बार में 3 पंच’ उनके इस अंदाज को देखकर उनके फैंस हैरान हो गए है। फैंस के साथ-साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ भी उनके इस स्टंट को देखकर दंग हो गए है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘शानदार’। गौरतलब हैं की दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    जिसके चलते इनके नाम को एक दुसरे के साथ जोड़ा गया है। यहां तक की ये भी बात चर्चा में रहती है, की ये एक दुसरे को डेट कर रहे है, लेकिन इन्होंने हमेशा से कहा है की ये एक-दुसरे के बस एक अच्छे दोस्त है। दिशा पाटनी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। वो बहुत जल्द आशिमा छिब्बर की फिल्म ‘के टीना’ में सनी सिंह निज्जर के साथ लीड रोल में नजर आने वाली है। ये एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। एक्ट्रेस जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।