बिग बॉस 15 फिनाले में पहुंची दिव्या अग्रवाल, फैंस ने दिया 'शेरनी' का टैग
बिग बॉस 15 फिनाले में पहुंची दिव्या अग्रवाल, फैंस ने दिया 'शेरनी' का टैग

    Loading

    करण जौहर (Karan Johar) का कंट्रोवर्सिअल रियलिटी बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में अक्सर कंटेस्टेंट्स को किसी ना किसी बात पर आपस में एक दूसरे से लड़ते झगड़ते देखा गया हैं। बिग बॉस ओटीटी के घर में सभी कंटेस्टेंट्स की एक दूसरे से भिंडत हुई हैं। लेकिन एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agrawal) बिग बॉस के घर में एक ऐसी प्रतियोगी हैं जिनका ज्यादा झगड़ा किसी भी कंटेस्टेंट के साथ नहीं हुई हैं। लेकिन वही अपने हरकतों के चलते दिव्या अग्रवाल को बिग बॉस से काफी डांट भी खानी पड़ी हैं।

    वही दिव्या अग्रवाल के अंदाज को फैंस बेहद पसंद करते हैं। अक्सर उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते नजर आते हैं। बीती रात बिग बॉस शो के होस्ट करण जौहर ने यह खुलासा किया कि टीवी अदाकारा दिव्या अग्रवाल फिनाले में पहुंचेवाली पहली कंटेस्टेंट हैं। सोलो खेलते हुए दिव्या बिग बॉस ओटीटी (बिग बॉस 15) के फिनाले में पहुंच गई हैं . इस खबर ने दिव्या अग्रवाल के साथ साथ उनके फैंस को भी खुश कर दिया हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Voot (@voot)

    जैसे ही करण जौहर ने इस बात का ऐलान किया कि दिव्या अग्रवाल बिग बॉस फिनाले में पहुंच गई हैं। वैसे ही ट्विटर पर दिव्या ट्रेंड होने लग गई। सोशल मीडिया पर फैंस ने बिग बॉस के घर दिव्या अग्रवाल को बेस्ट कंटेस्टेंट भी करार दे दिया हैं। उनके मुताबिक घर में दिव्या से बेहतर कोई दूसरा प्लेयर नहीं हैं। वही इस वक़्त सोशल मीडिया पर #AudienceLovesDivya काफी ट्रेंड हो रहा हैं। वही दिव्या के कई फैंस ट्वीट कर अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।

    दिव्या अग्रवाल को ऑडियंस ने ‘शेरनी’ का टैग भी दे दिया हियँ। फैंस दिव्या की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब फैंस का दिव्या के प्रति ऐसा रिस्पॉन्स देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की अकेले के दम पर दिव्या आज अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं।