Vidyut Jammwal
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्शन (Action) हीरो (Actor) विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) फिल्म (Film) में निभाए गए अपने दमदार (Strong) किरदार (Character) और फिटनेस (Fitness) के लिए तो जाने ही जाते है, लेकिन अभिनेता बीच-बीच में कुछ ऐसा काम कर जाते है, जिससे वो अपने फैंस को दिल जीत लेते है। अभिनेता ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया है। जिसको देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए है।

    प्रशंसक उनका ये स्टंट देखकर घर बैठे-बैठे ही कांप उठे है। दरअसल, पोस्ट वीडियो में  विद्युत जामवाल -8 डिग्री टेंपरेचर में नंगे बदन बर्फ की झील में योग मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे है। उन्होंने वीडियो में खुद बताया की वो जहां इस वक्त है, वहां का टेंपरेचर -8 डिग्री पर है। अभिनेता पानी में जाने से पहले तो गर्म कपड़ों में दिखे थे, साथ ही उन्होंने बूट भी पहना था, लेकिन उन्होंने स्टंट करने के लिए अपने कपड़ों को बदन से निकाल दिया और हिम्मत दिखाते हुए पानी में उतर गए।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    उनके इस वीडियो को देखकर उनके फैंस खूब वाहवाही कर रहे है। आपको बता दे की अभिनेता इस वक्त जम्मू-कश्मीर की वादियों में अपना समय बिता रहे है। इससे पहले विद्युत जामवाल बंदर के साथ खेलते दिखाई दिए थे। जिसमें उन्होंने बंदर की एक्टिंग को नकल करते हुए उसे चिढ़ाते नजर आए थे। उन्होंने बंदर के साथ इतनी मस्ती किया की बंदर वहां से हार मानकर चला गया।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ में शिवलीका ओबेरॉय के साथ लीड रोल प्ले में दिखाई देंगे, कमल हासन और काजल अग्रवाल के साथ वो दूसरी फिल्म ‘इंडियन 2’ में अपनी भूमिका में नजर आएंगे। विद्युत जामवाल थ्रिलर और एक्शन फिल्म ‘आईबी71’ के निर्माता भी है।