करण जौहर से लेकर विद्या बालन तक, ये सेलेब्स रेडियो पर अपने शो को लेकर सुपरहिट रहे

    Loading

    मुंबई : फिल्म (Film) इंडस्ट्री (Industry) के कुछ बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स (Stars) इस वक्त रेडियो (Radio) के जरिए अपने दर्शकों (Audience) का मनोरंजन (Entertaining) कर रहे है। जी हां बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियां बड़े पर्दे के बाद इस वक्त रेडियो स्टूडियो में बैठकर अलग-अलग भूमिका से अपने फैंस का एंटरटेन कर रहे है।

    आइए हम आपका सामना उन पांच बड़ी हस्तियों से कराते है, जो अपने हुनर से रेडियो शो को हिट बना रहे है। इतना ही नहीं स्टार्स के द्वारा स्ट्रीम उनके शो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो इससे काफी प्रभावित है।

    करीना कपूर खान :

    करीना कपूर स्टूडियो में अपने रेडियो शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में महिला केंद्रित कड़ियों पर चर्चा करती है। उनका ये शो उनके प्रसंशकों को काफी पसंद आ रहा है। 

    करण जौहर :

    करण जौहर अपने रेडियो शो ‘कालिंग करण’ में आरजे है। ये शो फेमस रेडियो चैनल पर स्ट्रीम होता है। करण जौहर इस शो में लव गुरु की भूमिका निभा रहे है। फैंस उनसे कॉल पर रिश्तों और प्यार से जुड़े सवाल पूछते है। जिसका करण जौहर संतोषजनक जवाब देकर अपने फैंस को खुश कर देते है। करण रिश्तों से जुड़े कई मुद्दों पर बात करते है। करण जौहर के दोस्त भी उनसे कई विषयों पर सलाह लेते है।

    अन्नू कपूर :

    अन्नू कपूर अपने श्रोताओं को अपने शो ‘सुहाना सफर’ में फिल्मों से जुड़ी कुछ बातों पर चर्चा करते है और माहौल के हिसाब से गाना बजाते है। इस शो में अन्नू  श्रोताओं को 1955 से 1985 के बीच के सुनहरे गाने सुनाकर अपने फैंस का मन बहलाते है। 

    अपारशक्ति खुराना :

    अपारशक्ति खुराना अपने शो में प्रेम कहानियां सुनाते है। जिसमें वो धोखा, दिल टूटने वालों का अपनी कहानियों से मंत्रमुग्ध कर देते है। 

    भूमि पेडनेकर :

    भूमि पेडनेकर अपने रेडियो शो में ‘क्लाइमेट वॉरियर’ के जरिए अपने फैंस को एक अलग शक्ति देती है। उनके ऊर्जा संरक्षण से लोगों का ध्यान उनकी बातों की ओर खींचा जाता है। 

    विद्या बालन :

    विद्या बालन रेडियो शो में आरजे है। उनका शो ‘धुन बदल के तो देखो’ है। ये शो हाल ही में रेडियो चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में विद्या बालन घरेलू हिंसा के समस्याओं पर चर्चा करती है और श्रोताओं के समस्याओं को सुलझाती है। विद्या बालन इस कड़ी पर रैप सांग भी कर चुकी है।