Bus fell into 50 feet deep gorge, Madhya Pradesh,
प्रतिकात्मक तस्वीर

Loading

भोपाल/नागपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर जिले (Burhanpur) में शनिवार को मरम्मत के लिए खड़ी एक निजी बस करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सभी खतरे से बाहर हैं।

सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई घटना

बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही बस की बैटरी में कुछ समस्या आ गई थी, जिसके कारण उसके कर्मचारियों ने मरम्मत के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस को ढलाने में उतरने से रोकने के लिए पहियों के नीचे कुछ बड़े पत्थर रख दिए थे।

पत्थर खिसकने से हुआ हादसा

एसपी ने बताया कि संभवत: पत्थर खिसक गए होंगे, जिसके कारण वाहन करोली घाट में 50 फुट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने कहा, दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। (एजेंसी)