हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली ‘लेडी सुपरस्टार’, पढ़ें दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में…

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों पर राज किया। आज इस अभिनेत्री का जन्मदिन है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। अपने सफल करियर के दौरान, श्रीदेवी ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों में अपनी सही जगह बनाई।

    श्रीदेवी का असली नाम ‘श्री अम्मा यंगर अय्यपन’ है। भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहे जाने वाली श्रीदेवी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। श्रीदेवी को 1971 की मलयालम फिल्म पूम्बट्टा के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस दौरान श्रीदेवी ने कई तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया।

    अभिनेत्री का बॉलीवुड डेब्यू

    श्रीदेवी ने 1972 में फिल्म ‘रानी मेरा नाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी को मशहूर अभिनेता अशोक कुमार के साथ काम करने का मौका मिला था। श्रीदेवी ने 1979 में आई फिल्म ‘सोलहवा सावन’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। श्रीदेवी को असली पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली थी। इस फिल्म में श्रीदेवी अभिनेता जीतेंद्र के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रीदेवी के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई। इस फिल्म के साथ श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गया। कई निर्माता-निर्देशक श्रीदेवी को अपनी फिल्मों में अभिनय करने के लिए कतार में खड़ा करते थे।

    बोनी कपूर से की शादी

    फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के दौरान श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। हालांकि बोनी कपूर की पत्नी भी दोनों के बीच भाई-बहन के रिश्ते से बेखबर रही। हालांकि, जब यह पता चला कि श्रीदेवी गर्भवती थीं और बच्चे के पिता बोनी कपूर थे, तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। इसके बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और श्रीदेवी से शादी कर ली।