Russia-Ukraine War
Photo- Google

    Loading

    मुंबई : यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच युद्ध (War) जारी है। दोनों देश ने एक भयानक मंजर (Terrible Scene) बना दिया है। इस युद्ध में दोनों देशों के अधिक संख्या में सैनिक अपनी जान गवां चुके है। इसके साथ ही अब तक कई नागरिक भी इस युद्ध के बलि चढ़ चुके है, लेकिन फिर भी ये युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस मंजर के कवरेज के लिए अमेरिकी फिल्म निर्माता और पत्रकार ब्रेंट रेनॉड भी यूएस से यूक्रेन पहुंचे थे। बीते रविवार को  यूक्रेन के इरपिन में पत्रकार एक ओपन फायर के शिकार हो गए।

    उस वक्त वो अपनी गाड़ी में थे। जिस वक्त ये धमाका हुआ उनके साथ गाड़ी में एक अन्य पत्रकार भी था। जिसे घायल पाया गया है। हालांकि, उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक वो ‘द न्यू यॉर्क टाइम्स’ में कार्यरत थे। ब्रेंट रेनॉड जिस हिम्मत और जज्बे  के साथ यूक्रेन पहुंचे थे। वो सच में काबिले तारीफ है। एक पब्लिकेशन ने उनके मौत के खबर की पुष्टि की है। जिसने यह भी बताया की फिल्म निर्माता वहां कवरेज के लिए गए थे। जहां वो यूक्रेन में शरणार्थियों के ऊपर एक रिपोर्ट बना रहे थे।     

    ब्रेंट रेनॉड कई डॉक्यूमेंट्री फिल्में बना चुके है। जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। इतना ही नहीं वो अपने भाई के साथ भी मिलकर कई खतरनाक डॉक्यूमेंट्री पर काम कर चुके है। जिसके लिए उनको पीबॉडी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वो अपने भाई के साथ एचबीओ और वाइस न्यूज के लिए भी फिल्में बना चुके है।