मुंबई: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) 20 मई को रिलीज़ हुई थी, तब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर बनी हुई है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और इसके शुरुआती सप्ताहांत में इसके कलेक्शन में तेजी से वृद्धि दिखाई दी। सिर्फ तीन दिनों में 50 करोड़ कमाएं। अब अपने तीसरे वीकेंड पर भूल भुलैया 2 चल रही है। ‘भूल भुलैया 2’ बहुत जल्द 150 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।
ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘भूल भुलैया 2’ के 16वें दिन का कलेक्शन साझा किया है। फिल्म ने शनिवार को 4.55 करोड़ की कमाई की है, इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि रविवार के दिन 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
#BhoolBhulaiyaa2 continues to magnetize moviegoers… Is back in solid form on [third] Sat, biz jumps in metros as well as mass belt… Will cross ₹ 150 cr today [third Sun]… [Week 3] Fri 2.81 cr, Sat 4.55 cr. Total: ₹ 149.11 cr. #India biz. pic.twitter.com/LCgxkWkpNw
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2022
‘भूल भुलैया 2’ ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। टी-सीरीज और सिने 1 स्टूडियोज के बैनर तले भूषण कुमार, मुराद खेतानी, अंजुम खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित ‘भूल भुलैया 2’।