Numaish Song
Photo- Social Media

    Loading

    मुंबई : वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) को रोमांटिक (Romantic) करने के लिए कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और सिद्धिका शर्मा (Siddhika Sharma) ने ‘नुमाइश’ (Numaish) गाने (Song) को गाया (Sing) है। यह गाना यूट्यूब (Youtube) के साथ-साथ सभी प्लेटफार्म (Plateform) पर स्ट्रीम (Stream) कर रहा है। और वहीं दर्शकों को ये गाना खूब भा रहा है। दर्शक इसको अपना खूब प्यार दे रहे है। यह गाना खासकर उन लोगों पर ज्यादा सूट करेगा जो लोग प्यार में धोखा खाए होंगे उनको ये काफी पसंद आएगा।

    इस गाने को लांच करने का कोई फंक्शन नहीं हो पाया क्योंकि उसी दिन कुशाल टंडन को कोरोना हो गया था। इस गाने के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कुशाल टंडन ने कहा ‘इस गाने की कहानी कुछ ऐसी है की जिसका सामना किया होगा या तो आगे कभी न कभी करना पड़ सकता है। जब मैंने इस गाने को पहली बार सुना था। तब इस ने मेरे दिल के तरंगों को छेड़ दिया था।  जिसके बाद मैंने इस गाने को गाने के लिए हामी भर दी थी। अल्तमश एक मशहूर गायक है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KUSHAL TANDON (@therealkushaltandon)

    उन्होंने ही इसकी रचना की है। मुझे भरोसा है की दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आएगा। इतना ही नहीं जो लोग अपने दिल के टूटने के बाद इस गाने को सुनेंगे तो उन्हें इस गाने को सुनकर सुकून मिलेगा। इस गाने में उनका साथ अभिनेत्री सिद्धिका शर्मा ने दिया जिसने अपने आवाज से लोगों पर इसका जादू कर दिया है। उन्होंने आगे बताया की इस गाने की शूटिंग कश्मीर के इलाके में हुई थी पूरी टीम ने इस गाने पर अपनी पूरी मेहनत किया है।’  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KUSHAL TANDON (@therealkushaltandon)

    गौरलतब है की ये गाना रंगताल स्टूडियो के जरिए रिलीज किया गया है। साल 2021 में कोरोना महामारी के दूसरी लहर के दौरान इस स्टूडियो में हिंदी और पंजाबी गानों को बढ़ावा दिया गया। जिसमें 5 गानों को रिलीज किया जा चुका है और कई गाने लाइन में है। प्रियंका दत्त द्वारा प्रोड्यूस और अंकुर चौधरी द्वारा निर्देशित इस ‘नुमाइश’ गाने को वैलेंटाइन डे के लिए रिलीज किया गया है।