
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की डीवा (Actress) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस वक्त काफी सुर्खियों में है। उनके चर्चाओं में होने का कारण उनका लेटेस्ट पोस्ट है। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके सामने आते ही फैंस में उनकी शादी की बातें जोरों से चल रही है। पोस्ट को देखकर प्रशंसक ऐसा कयास लगा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर से शादी करने वाली है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो शरमाते हुए नजर आ रही है।
उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल दिखाई दे रही है। अभिनेत्री ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मैंने हां कह दिया’ अब उनका ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस पोस्ट को लाइक कर शॉकिंग प्रतिक्रियाएं दे रहे है। यूजर्स मलाइका अरोड़ा से सवाल कर रहे है कि क्या आपने शादी के लिए हां कह दिया है। वहीं कुछ लोग उन्हें एडवांस में बधाईयां भी दे रहे है।
View this post on Instagram
वहीं मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी बधाई दी है। हालांकि, उनके इस पोस्ट से यह कन्फर्म नहीं होता है कि वो दुल्हन बनने वाली है, लेकिन उनके इस पोस्ट से फैंस में हलचल जरुर मच गई है। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। इतना ही नहीं दोनों ने अपने प्यार को ऑफिसियल भी कर दिया है। जिसके बाद से फैंस उनके शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वो एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका मिस नहीं करते है।