Mohena Singh
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीवीजन (Television) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) मोहिना सिंह (Mohena Singh) टीवी (Television) शो (Show) ‘सिलसिला प्यार का’ (Silsila Pyaar Ka) में आरती (Aarti) की भूमिका में दिखाई दी थी। उन्होंने आज अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां अभिनेत्री मां बनने वाली है। उन्होंने खुद इस गुड न्यूज को अपने इन्स्टाग्राम पर अपने बेबी बम्प के साथ तस्वीरें पोस्ट कर दी।

    अदाकारा इस पल को काफी खुशी की साथ बिता रही है। पोस्ट तस्वीर में मोहिना सिंह अपने पति सुयेश रावत के साथ दिखाई दे रही है। वो दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। अभिनेत्री अपने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपने कैप्शन में लिखी ‘एक नई शुरुआत की शुरुआत। सभी के साथ इस खुशखबरी को साझा करते हुए बड़ी खुशी हो रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

    इतना ही नहीं उन्होंने फोटोग्राफर श्रीरंग को भी इस खूबसूरत तस्वीरों को शूट करने के लिए उनका धन्यवाद किया। अभिनेत्री ने लिखा ‘प्यारी तस्वीरों के लिए धन्यवाद @shrirangswarge आपने इसे हमारे लिए इतना खुशी का दिन बना दिया। मोहिना सिंह के इस खुशखबरी वाले पोस्ट से उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी खुशी जाहिर की और साथ ही उन्हें इसकी बधाइयां भी दी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

    मोहिना सिंह ने साल 2019 में सुयेश रावत के साथ शादी के सात फेरे ली थी। अभिनेत्री ने अब तक कई सफल टीवी शो में अपनी भूमिका निभा चुकी है।  जिसमें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘डांस इंडिया डांस सीजन 3’, ‘दिल दोस्ती डांस’, ‘नया अकबर बीरबल’ जैसे कई टीवी शो शामिल है।