OMG 2 Trailer Realese
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : फिल्म प्रेमियों के लिए आज 11 अगस्त का दिन एंटरटेनमेंट का दिन हैं। क्योंकि आज जहां एक तरफ सनी देओल और अमीषा पटेल की स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तो वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की अभिनीत फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है।

फिल्म ‘ओएमजी 2’ की कहानी सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत के रोल में हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी आम आदमी कांति शरण मुदगल की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जिन्हें अपने भगवान शिव पर अटूट विश्वास है। फिल्म में यामी गौतम एडवोकेट संजना त्रिपाठी का किरदार निभा रही हैं। जो कांति शरण मुदगल के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ती दिखाई दे रही हैं। फिल्म में अरुण गोविल, पवन मल्होत्रा और गोविन्द नामदेव भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है।

पब्लिक फिल्म के डायरेक्शन से लेकर एक्टिंग तक को बेटर बता रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म को लेकर ट्विटर पर पॉजिटिव रिव्यु देखने को मिल रहा है। एक ट्विटर यूजर ने फिल्म ‘ओएमजी 2’ को चार स्टार देते हुए लिखा, “ओएमजी 2’ का रिव्यू, फिल्म शानदार है। यौन शिक्षा के विषय को इतने जिम्मेदार और मनोरंजक तरीके से पेश किया गया है कि इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। मैंने अभी देखा सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक। पंकज त्रिपाठी बहुत शानदार है। अक्षय कुमार शानदार है। यामी गौतम जबरदस्त हैं। अवश्य देखें।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “रियल रिव्यू ‘ओएमजी 2’ फिल्म एवरेज है। कमाई बिजनेस नहीं कर पाएगी इसलिए एवरेज है। अक्षय कुमार का रोल परफेक्ट है। पंकज त्रिपाठी रोल एक नंबर है। फिल्म बहुत बढ़िया है, इसका पूरा श्रेय लेखक और निर्देशक को जाता है।”

तीसरे यूजर ने फिल्म को फाइव स्टार देते हुए लिखा, “शक्तिशाली संदेश, साहसी अवधारणा, बोल्ड थीम, संवेदनशील वर्जित विषय, भावनाओं से भरपूर, सभी को खूबसूरती से संभाला गया, शिवजी के गण के रूप में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी का एक्सेंट, यामी गौतम का क्लास एक्ट, विवेक जिस से सारा खेल हो गया ने अच्छा काम किया।”

फिल्म की कहानी :

फिल्म में शिव के सच्चे भक्त कांति शरण मुदगल उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर पूजा सामग्री की दुकान चलाता है। कांति अपने घर में पत्नी और दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की के साथ खुशहाल जीवन बिताता है, लेकिन अचानक उसके जीवन में भूचाल आ जाता है और पूरी कहानी पलट जाती है। कांति को पता चलता है कि उसके बेटे को अनैतिकता की एक बुरी लत लग गई है। जिसके चलते उसे एक दिन स्कूल से भी निकाल दिया जाता है साथ ही कांति की भी समाज में काफी बदनामी होती है।

कांति कुछ दिनों के लिए दूसरे शहर में जाकर रहने के लिए मन बनाता है और अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचता है। जहां कांति का बेटा ट्रेन के सामने खुदखुशी करने की कोशिश करता है कि तभी शिव के दूत बने अक्षय कुमार वहां आ जाते हैं और कांति को समझाते हैं। जिसके बाद कांति अपने गांव वापस लौट आता है और वो स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ केस कर देता है। 

बता दें कि अमित रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है। साल 2012 में आई फिल्म ‘ओएमजी’ का सीक्वल है। फिल्म ‘ओएमजी’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल लीड रोल में नजर आए थे।