KGF-3
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: पैन इंडिया एक्टर यश की फिल्म ‘KGF-3’ का टीजर सामने आ गया है। इसके साथ ही इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी अफवाहों पर विराम लग गया है। ‘KGF-2’ के बाद अगली सीरीज को लेकर कई तरह की बातें चल रही थी। फिल्म के मेकर्स ने इस टीजर के जरिये ‘KGF-3’ को कंफर्म कर दिया है। उम्मीद है दर्शक इसी साल रॉकी भाई को परदे पर दहाड़ते देख सकेंगे।

दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार

होम्बले फिल्म्स की तरफ से जैसे ही ‘KGF-3’ का टीजर ट्विटर पर शेयर किया गया दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने कमेंट के जरिये अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इसलिए दर्शकों को इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन फिल्म मेकर्स की तरफ से इसका कोई ऑफिशियल अनाउंस नहीं हो रहा था। अब इसका टीजर शेयर करते हुए होम्बले फिल्म्स ने लिखा है, ‘एक्शन और ड्रामा को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KGF CHAPTER 3 (@kgf.3.official)

माफिया के दबदबे की कहानी

KGF की कहानी गोल्ड माइंस पर माफिये के दबदबे को लेकर संघर्ष पर आधारित है। इसमें कन्नड़ अभिनेता यश के साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और रवीना टंडन ने भी अहम रोल निभाया है।