Shahrukh Khan
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) इस वक्त सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर चल रही है। लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। फिल्म फैंस को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इतना ही नहीं फिल्म कई रिकार्ड्स को भी अपने नाम कर चुकी है।

    वहीं शाहरुख खान की स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आज भी लोगों को काफी पसंद है। इस फिल्म को मुंबई के मराठा मंदिर में काफी लंबे समय तक दिखाया गया। वहीं अब शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के साथ उनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की भी स्क्रीनिंग एक साथ मुंबई के मराठा मंदिर में हो रही है। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 28 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी फैंस में इस फिल्म का क्रेज बरकरार है।

    हाल ही में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने ट्विटर हैंडल से मराठा मंदिर के बाहर लगे फिल्म ‘पठान’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के पोस्टर की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, “इन दो तस्वीरों के बीच.. हम सभी ने संजोने का सफर तय किया है। शाहरुख खान का सफर… और अगर आपको ‘पठान’ का टिकट न मिले तो… आप जानते हैं कि क्या देखना है!!” पूजा ददलानी के इस ट्वीट पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।