Apurva First Look Out
फिल्म 'अपूर्वा' से तारा सुतारिया, राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी का फर्स्ट लुक फोटो (Photo Source - disneyplushotstar/Insta)

Loading

नई दिल्ली : एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) स्टारर अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ (Apurva) से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। मेकर्स ने फिल्म से तारा सुतारिया के अलावा फिल्म के स्टार कास्ट राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का भी फर्स्ट लुक जारी किया है। इतना ही नहीं फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में तारा का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है। ‘अपूर्वा’ के फर्स्ट लुक को हाल ही में दिल्ली के प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में लॉन्च किया गया है। फिल्म ‘अपूर्वा’ के फर्स्ट लुक को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शेयर किया फर्स्ट लुक

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने तारा के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, “जब बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखता, तो अपूर्वा अंदर चली जाती है।” डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “अस्तित्व के लिए अपूर्वा की लड़ाई आपको सवाल करने पर मजबूर कर देगी: कितनी दूर बहुत दूर है?”   

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

फिल्म ‘अपूर्वा’ की कहानी

फिल्म ‘अपूर्वा’ की कहानी भारत के सबसे खतरनाक बीहड़ों में से एक चम्बल की है। जहां एक 23 साल की साधारण लड़की ‘अपूर्वा’ अपने मंगेतर से मिलने के लिए निकलती है, लेकिन रास्ते में ही एक डकैती के दौरान स्थानीय डकैत उसे किडनैप कर लेते हैं। जिसके बाद अपूर्वा इन अजीबों-गरीब परिस्थितियों का सामना करते हुए जिंदा रहने के लिए कुछ भी कर गुजरती है। निखिल नागेश भट द्वारा लिखित और निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ को मुराद खेतानी ने स्टार स्टुडियोज और सिने1 स्टुडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 15 नवंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।