Billi Billi Teaser
Photo - Video Screen Grab

Loading

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के दूसरे गाने ‘बिल्ली बिल्ली’ (Billi Billi) का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर में एक्टर को एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ शानदार डांस करते हुए देखा जा सकता है।

इस गाने का टीजर जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को सुखबीर ने गाया है और उन्होंने ही इसे म्यूजिक भी दिया है जबकि इस गाने के लिरिक्स को कुमार ने लिखा है।

इस गाने के टीजर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। बता दें की फैंस को इस गाने को सुनने के लिए एक दिन का और इंतजार करना होगा। ‘बिल्ली बिल्ली’ गाना कल यानि 2 मार्च को रिलीज होगा। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू और राघव जुयाल भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।