RRKPK Box Office Collection Day 2
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) शुक्रवार को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। थिएटरों में ऑडियंस को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की केमिस्ट्री दिलों को छू रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने भी अपनी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने फिल्म का प्रमोशन भी काफी जोरदार तरीके से किया है।

फैंस को फिल्म खूब पसंद आ रही है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म का पॉजिटिव रिव्यु किया है। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने जहां पहले दिन 11.10 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की है। वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गया है। Sacnilk की अर्ली ट्रेड के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 16.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 27.10 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

बता दें कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के 7 साल के एक लंबे ब्रेक के बाद करण जौहर ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से डायरेक्शन की दुनिया में कमबैक किया है। इसी के साथ ही करण ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल भी पूरे कर लिए हैं। फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है। इतना ही नहीं फिल्म के गानों ने भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि, अब लोगों की निगाहें आज, रविवार को फिल्म के पहले वीकेंड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकीं हुई हैं। अब देखना ये है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर क्या कमाल दिखाती है।