Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। जी हां, आपने सही सुना इस खबर की जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है। एक्टर ने फिल्म से अपने नए लुक का पोस्टर शेयर किया है।

    जिसमें उन्हें लंबे बालों के साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही सलमान खान ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर बड़े पर्दे पर 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगा। एक्टर ने नया लुक शेयर कर लिखा, “किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर अब देखो बड़े पर्दे पर 25 जनवरी को…” ये खबर फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। फैंस फिल्म का टीजर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, पलक तिवारी, शहनाज गिल और राघव जुयाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले हो रहा है। फिल्म ईद के मौके पर साल 2023 में रिलीज होगी।