Tiger 3 First Look Poster
Photo - @yrf/Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) इन दिनों यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की तीसरी किस्त ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की तीसरी कड़ी में एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी दिवाली पर रिलीज होगी।

वहीं आज, शनिवार को YRF ने ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म में एक बार फिर रॉ एजेंट बने सलमान और कैटरीना अपने सबसे घातक मिशन पर नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स ने ‘टाइगर 3’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें सलमान और कैटरीना हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

यशराज फिल्म्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “कार्रवाई तीन बार। तीन गुना उत्साह। तीन गुना रोमांच। ‘टाइगर 3’ दिवाली 2023 पर आ रही है। YRF50 के साथ ‘टाइगर 3’ का जश्न केवल अपने नजदीकी बड़े स्क्रीन पर मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज।” फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के सक्सेस ने आदित्य चोपड़ा को यह भरोसा दिलाया कि वह दो बड़े-से-बड़े एजेंटों कबीर उर्फ ऋतिक रोशन को ‘वॉर’ में और ‘पठान’ उर्फ शाहरुख खान को अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल कर सकते हैं।

इसी कड़ी में फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देखा गया। एक्टर सलमान खान ने भी फिल्म ‘टाइगर 3’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “आ रहा हूं! दिवाली 2023 पर ‘टाइगर 3’। YRF50 के साथ ‘टाइगर 3’ का जश्न केवल अपने नजदीक बड़ी स्क्रीन पर मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज।” बता दें कि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।