Pippa Teaser Out
Photo - Youtube

    Loading

    मुंबई : भारत (India) में आज आजादी (Independence) की 75वीं वर्षगांठ (Anniversary) मनाई जा रही हैं। चारों तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। इस खास मौके पर बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और एक्टर ईशान खट्टर की अभिनीत फिल्म ‘पिप्पा’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर काफी दमदार हैं। इस टीजर को मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है साथ ही आरएसवीपी के यूट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीम हो रहा है।  

    ये फिल्म साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को दर्शाता है। इस टीजर में रेडियो पर देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आवाज भी सुनने को मिल रही है। मृणाल ठाकुर ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत गर्व के साथ, इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर, हम ‘पिप्पा’ के टीजर का अनावरण करते हैं। एक एक्शन से भरपूर युद्ध नाटक जो 1971 के ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान युद्ध में लड़ने वाले हमारे सैनिकों की वीरता को जीवंत करता है! 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

     

    राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर के अलावा प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगी। आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘पिप्पा’ 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।