Saregamapa Winner Nilanjana Rai
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : ‘जी टीवी’ (Zee Tv) के रियलिटी शो (Reality Show) ‘सारेगामापा’ (Saregamapa) का परिणाम (Result) घोषित (Declared) हो चुका है। दर्शकों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था की आखिर कौन इस शो का विनर (Winner) होगा। जिसका निर्णय हो गया है। इस शो के ट्रॉफी (Trophy) पर बंगाल (Bengal) की नीलांजना राय (Nilanjana Ray) ने अपना नाम लिख दिया है। शरद शर्मा और राजश्री बाग के टक्कर का सामना करते हुए नीलांजना राय ने जीत हासिल की। जब उन्हें इस शो का विजेता घोषित किया गया। उस वक्त उनका चेहरा खुशी से खिल उठा।

    नीलांजना राय को इस शो की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें 10 लाख रुपए का चेक भी सौंपा गया। वहीं इस शो के निर्माता ने पहले और दुसरे नंबर के विजेता राजश्री बाग को 5 लाख रुपए और शरद शर्मा को 3 लाख रुपए इनाम के रूप में दिया। नीलांजना राय ने अपने इस खुशी को अपने सोशल मीडिया पर भी जाहिर किया है। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो इस शो के मंच पर हाथ में ट्रॉफी लिए मंच पर खड़ी नजर आ रही है। वो इस पल से काफी खुश है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘इस जीत में मेरे सभी दर्शकों, माता-पिता, मेरे गुरु, मेरे परिवार का सबसे बड़ा योगदान है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by NEELANJANA RAY (@neelanjanaray)

    ये बिना उनके प्यार और आशीर्वाद के संभव नहीं था। ये सफर बहुत ही अच्छा था ये पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। मैं इस जीत के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं।’ इसके साथ ही नीलांजना राय ने ‘जी टीवी’ का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘सारेगामापा’ का यह अद्भुत मंच देने के लिए जी टीवी का धन्यवाद! ये मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और आशीर्वाद है। मैं अपने आगे की यात्रा के लिए आप सभी का आशीर्वाद और प्यार चाहती हूं।’ अब उनके इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक उनको बधाईयां दे रहे हैं।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by NEELANJANA RAY (@neelanjanaray)

    ‘सारेगामापा’ के इस ग्रैंड फिनाले में नीलांजना राय के साथ राजश्री बाग, शरद शर्मा, स्निग्धजीत, अनन्या चक्रवर्ती और संजना भट्ट ने अपने हुनर को इस मंच पर प्रदर्शित किया, लेकिन इस शो में नीलांजना राय ने जीत हासिल की।