प्रियंका चोपड़ा ने लगवाई कोविड वैक्सीन, साथ ही फैंस से की ये अपील

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। 

    प्रियंका और निक के फैंस उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते है। फैंस को हमेशा उनकी वीडियोज और फोटोज का इंतज़ार रहता है। ऐसे में अब प्रियंका ने आज धनतेरस के इस खास मौके पर अपनी कोविड वैक्सीन लगवाई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी हैं।

    प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की हैं। तस्वीर की बात करें तो प्रियंका हरे रंग के जैकेट में नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा हैं- ‘बूस्टर शॉट डन।’ साथ ही एक्ट्रेस ने अपने सभी फैंस से वैक्सीन लगवाने की अपील की। 

    गौरतलब है कि निक और प्रियंका अक्सर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में, एक कॉन्सर्ट के दौरान निक ने प्रियंका को परफेक्ट लाइफ पार्टनर कहा था। इस पर उनके भाई ने भी रिएक्ट किया था। निक ने कहा था-  अगर मैंने कभी अपने जीवन में कोई अच्छा निर्णय लिया है तो वो है प्रियंका से शादी करना। शुक्र है कि मुझे परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिला।’