एक्शन फिल्म में हुईं प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, ‘एंडिंग थिंग्स’ में अभिनेता एंथनी मैकी के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर

    Loading

    मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas ) को एक और रोमांचक हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिला है, इस बार अदाकारा, एंथनी मैकी (Anthony Mackie) के साथ अभिनय करेंगी। एंथनी मैकी जोकि मार्वल स्टूडियोज कैप्टन अमेरिका में ‘फाल्कन’ की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। ‘एंडिंग थिंग्स’ नामक आगामी एक्शन फिल्म के लिए इन दोनों सितारों को साइन किया गया है। डेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 39 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा केविन सुलिवन द्वारा निर्देशित फिल्म में एक घातक हत्यारन की भूमिका निभाएंगी।

    डेडलाइन के अनुसार, इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक हिट-वीमेन की कहानी बताएगी जो हत्यारे के बिजनेस से बाहर निकलना चाहती है और इसे साथ ही वह अपने बिजनेस पार्टनर से भी सभी संबंध टूटना चाहती है। इस फिल्म का निर्माण डेविस एंटरटेनमेंट और लिट एंटरटेनमेंट, इंस्पायर एंटरटेनमेंट और मैकी की प्रोडक्शन कंपनी मेक इट विद ग्रेवी प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा जोनास और अभिनेता एंथनी मैकी की यह फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी हैं। खैर, एंडिंग थिंग्स के अलावा, प्रियंका इस समय रोम-कॉम टेक्स्ट फॉर यू, बायोपिक शीला, रोड ट्रिप फिल्म ‘जी ले जरा’ और एक्शन कॉमेडी ‘काउबॉय निंजा वाइकिंग’ पर भी काम कर रही हैं। बता दें कि पिछले महीने प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। इसके बाद वह काफी चर्चा में रही थी।