
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी लाड़ली बेटी के साथ खूब एन्जॉय कर रहे है। बेबी गर्ल के आने से कपूर खानदान में खुशियों का माहौल बरकरार है। वहीं फैंस भी लिटिल प्रिंसेस की झलक देखने और नाम जानने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशंसकों की ये इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। खबर है कि आलिया भट्ट और रणबीर जल्द ही अपनी लाड़ली का नाम रिवील कर सकते है।
कपल ने बेटी का नाम भी शॉर्ट लिस्ट कर लिया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो बेटी का नाम रणबीर कपूर के दिवंगत पिता और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के नाम से कनेक्टेड होगा। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी बेटी का नाम उनके नाम से जुड़ा हुआ रखने का फैसला किया है। वहीं नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट के इस फैसले से काफी इमोशनल हो गईं।
View this post on Instagram
नीतू कपूर अपनी पोती का नाम दुनिया के सामने रिवील करने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं मां बनने के बाद बीते दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस अपने हाथ में एक कॉफी कप लिए हुए नजर आईं। कप पर ‘मामा’ लिखा हुआ नजर आया। पोस्ट के कैप्शन में आलिया भट्ट ने लिखा, ‘यह मैं’ हालांकि, तस्वीर में आलिया भट्ट क्लियर नजर नहीं आईं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट अपने एक पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी कि वो और पति रणबीर कपूर पैरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी खुश हुए। अगर हम बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट कि तो वो करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। ये फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ नजर आएंगी। आलिया भट्ट फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी।