रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की यादों के नाम किया एक कमरा, शादी के बाद आलिया के साथ रहेंगे

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। दोनों अभी से एक-दूसरे के परिवार के क्लोज हैं और उनके हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। रणबीर और आलिया ने जब से अपने रिलेशनशिप की खबरें कन्फर्म की है, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों सुर्खियों में हैं। अब फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। 

    लंबे वक़्त से ये खबर सामने आ रही थी की दोनों इस साल ही दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिर बाद में खबर आई की दोनों ने शादी 2022 तक पोस्टपेड कर दी गई हैं। इसी बीच अब एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल कृष्‍णा राज बंगले में रेनोवेशन का काम लंबे समय से चल रहा है। यह बंगला नीतू कपूर के बंगले के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंगले का काम अब दिन रात जोरो सोरो में चल रहा है। ऐसे में अब खबर आ रही हैं कि दोनों के इस नए घर में एक कमरा खासतौर पर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को समर्पित किया गया है।

    दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके नए घर एक कमरा ऋषि कपूर को समर्पित किया जाएगा। इंडिया टुडे के एक करीबी सूत्र ने बताया कि रणबीर और आलिया की इस हाई राइड बिल्डिंग में सारी सुविधाएं होंगी। साथ ही इस घर में एक ऐसा कमरा भी होगा जिसमें सिर्फ ऋषि कपूर की यादें होगी। ये कमरे ऋषि कपूर को समर्पित होगा।’ सूत्र ने आगे कहा- परिवार ने ऋषि कपूर की सारी यादों को संभालकर रखा है। ऋषि कपूर की फेवरेट कुर्सी से लेकर फेवरेट बुकशेल्फ तक सब संभाल के रखा हैं। ऋषि कपूर यह चाहते थे कि उनके जीते जी रणबीर और आलिया की शादी हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।