रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का रिलीज डेट हुआ आउट, फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार

    Loading

    मुंबई: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) यह सुनिश्चित करती है कि यह एक प्रेम कहानी है, और पारिवारिक ड्रामा के साथ एक पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करती है। प्रीतम-अमिताभ भट्टाचार्य की संगीत जोड़ी फिर से एक बार  इस फ़िल्म में  नज़र आयेंगी , बता दें की इस जोड़ी ने करण जौहर की आखिरी फिल्म – ऐ दिल है मुश्किल के लिए संगीत दिया था जिसे भारी सफलता मिली थी। 

    अब इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के लिए भी वह संगीतमय जादू चलाने के लिए तत्पर हैं। कहा जा है कि फिल्म में 8 से 9 गाने के सीक्वेंस हैं जिन्हें विस्तृत रूप से करण जौहर की शैली में शूट किया जाएगा। करण जौहर इस बड़ी फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे है, तकरीबन 7 साल बाद सशक्त एक्टर्स की तगड़ी टीम के साथ करण जौहर निर्देशक की कमान संभालने वाले है।

    इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसी तगड़ी टीम एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म का एक छोटा वीडियो शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन में लिखा- 7 साल के लंबे वक़्त के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी और कृतज्ञता हो रही है कि मेरी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पारिवारिक मूल्यों की आत्मा के साथ एक प्रेम कहानी हैं जो 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    करण जौहर द्वारा निर्देशित, हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा,  शशांक  खैतान और  सुमित रॉय द्वारा लिखित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फ़िल्म के संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।