गोवा में मैनेजर की शादी में रणवीर सिंह दूल्हे के साथ Twinning करते हुए आए नजर

    Loading

    मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लंबे वक़्त से अपनी फिल्म ’83’ की वजह से सुरुखियों में बने हुए है। उनके फैंस भी काफी बेसबरी से इस फिल्म का इंताजर कर रहे थे। फिल्म के प्रमोशन का काम सुरु हो गया हैं। ऐसे में अब रणवीर ने फिल्म की प्रमोशन में से वक़्त निकालकर अपनी मैनेजर सुसान रॉड्रिक्स की शादी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर ने दूल्हे के साथ मैचिंग सूट में नजर आए। ऐसे में रणवीर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

    रणवीर हाल ही में कलंगुट के सेंट एलेक्स चर्च में हुई ईसाई शादी का हिस्सा थे। वह एक्टर नीले रंग के सूट में दूल्हे के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आए। इस दौरान रणवीर ने विंटेज स्टाइल थ्री-पीस सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उस पर रणवीर ने बेल बॉटम्स पेंट पहना हुआ हैं। ऐसे में अब रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने समारोह से कुछ तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में रणवीर दुल्हन को उसके माथे पर किस करते हुए दिख रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nitasha Gaurav (@nitashagaurav)

    गौरतलब है कि फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।