रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी का हुआ निधन, अभिनेता ने पोस्ट जारी कर दी जानकारी

    Loading

    मुंबई: अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey)के पिता कृष्ण देव शौरी (Actor Ranvir Shorey’s father Krishna Dev Shorey) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। ‘खोसला का घोसला’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘भेजा फ्राई’ और ‘लूटकेस’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले शौरी ने अपने पिता के निधन की सूचना शनिवार को इंस्टाग्राम के जरिए दी। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता का शुक्रवार रात को निधन हो गया। पचास वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘मेरे प्रिय पिता कृष्ण देव शौरी का 92 वर्ष की आयु में कल रात निधन हो गया। उनके अंतिम समय में उनके बच्चे एवं नाती-पोते उनके साथ थे। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranvir Shorey (@ranvirshorey)

    वह अपने पीछे बेहतरीन यादें और कई प्रशंसकों को छोड़कर गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा एवं सुरक्षा के सबसे बड़े स्रोत को खो दिया।’’ शौरी के मित्रों और सह-कलाकारों ने उनके पिता के निधन पर शोक जताया। फिल्मकार अभिषेक कपूर और अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने शौरी के प्रति संवेदना प्रकट की। (भाषा)