Salim Suleman/Shakti Hasija
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : संगीत के रचयिता (Music Composer) सलीम सुलेमान (Salim Suleman) ने फिल्म निर्देशक (Film Director) शक्ति हसीजा (Shakti Hasija) के साथ मिलकर काम करने को लेकर उन्होंने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि शक्ति हसीजा के साथ काम करना अपने करियर की एक बड़ी जीत है। उन्होंने इंडस्ट्री में एक अच्छी दिशा में काम किया है। उन्होंने हमेशा कुछ नई कड़ियों को जोड़ा है। उनके द्वारा बनाई हर एक कड़ी प्रशंसकों को खूब पसंद आती है। उन्होंने अपने कड़ी को बनाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखा है की वो अपने दर्शकों को अपनी ओर कैसे आकर्षित करेंगे।

    कोरोना महामारी से पहले कलाकारों को संगीत समारोह में हिस्सा लेना आसान था, लेकिन देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद संगीतकारों का समूह एकदम से दूर हो गया। उन्होंने सबसे पहले इस बात पर विचार किया की संगीत  में क्या सुधार किया जाना चाहिए। शक्ति हसीजा ने अपनी आवाज को सही जगह और सही समय पर उपयोग किया। जिसके लिए आज वो इस मुकाम पर पहुंचे है। सलीम सुलेमान की संगीत का समूह संगीत चहेतों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salim-Sulaiman (@salimsulaimanmusic)

    शक्ति हसीजा के साथ काम करने पर ये अनुभव हुआ कि निर्देशक के फिल्म की कहानी  बनाने का तरीका बहुत प्रभावी है। जिससे उन्हें उस्ताद का पदनाम मिला। सलीम सुलेमान के द्वारा निर्देशित संगीत एक नए दिशा का ज्ञान कराती है। दर्शक भी उनके निर्देशित संगीत को सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते है। शक्ति हसीजा एक निर्देशक और निर्माता के साथ-साथ अपनी पत्नी कुंजन के साथ मिलकर एक मीडिया कंपनी का भी संचालन करते है। इस कंपनी में प्रोडक्शन हाउस और ओटीटी नेटवर्क का काम होता है। शक्ति हसीजा कई ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए एक निर्देशक के रूप में काम कर रहे है।