‘भाईजान’ सलमान खान ने चूल्हे पर बनाया लजीज खाना, देखें वायरल वीडियो

भाईजान सलमान का एक और वीडियो फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। जिसमें अभिनेता लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते दिखाई दिए। सल्लू मियां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

Loading

salman khan cooked food on hearth बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में परिवार और दोस्तों के साथ अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान सलमान बेहद खुश नजर आए। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसी बीच भाईजान सलमान का एक और वीडियो फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। जिसमें अभिनेता लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते दिखाई दिए। सल्लू मियां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। 

सलमान खान के फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। बताते चलें कि, ‘चुलबुल पांडे’ के किरदार से लोगों को लुभाने वाले सलमान का यह वीडियो काफी पुराना है। इस वीडियो को सलमान की खान की मुंहबोली बहन और अभिनेत्री बीना काक (Bina Kak) ने शेयर किया है। आप भी देखें-

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीना काक एक्टर सलमान खान को खाना बनाने में मदद कर रही हैं। वीडियो में सल्लू मियां कभी लहसुन-अदरक का तड़का दे रहे हैं तो कभी धनिया को भूसा बताते नजर आ रहे हैं। सलमान के इस वीडियो को अब तक चार मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान खान इन दिनों टीवी शो ‘बिग बॉस’ को होस्ट करने में बिजी हैं। इसके साथ ही वो अपनी आगामी फिल्म ‘अंतिम’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता बहुत जल्द ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो’, ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।