Samantha Ruth Prabhu
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) की ग्लैमरस (Glamorous) एक्ट्रेस (Actress) सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) किसी नाम की मोहताज नहीं है। अदाकारा अपने अभिनय (Acting) से अपने प्रशंसकों (Fans) के दिल मे जगह बना चुकी है। अभिनेत्री द्वारा फिल्म में निभाए गए उनके किरदार को उनके फैंस खूब प्यार देते है। अभिनेत्री अब तक कई हिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। आज का दिन अभिनेत्री के लिए बड़ा ही खास दिन है, क्योंकि आज ही के दिन अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखी थी।

    आज अदाकारा के सफल 12 साल पूरे हो गए है। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर एक नोट लिखकर दिया है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ट्वीट में लिखा ‘आज फिल्म इंडस्ट्री में मेरा 12वां साल है। लाइट्स, कैमरा, एक्शन और अतुलनीय पलों के इर्द-गिर्द घूमती 12 साल की यादें हैं। मैं इस धन्य यात्रा और दुनिया में सबसे अच्छे, सबसे वफादार प्रशंसकों के लिए कृतज्ञता से भर गया हूं!’ वहीं उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर भी एक दूसरी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो हाथ में मेडल लिए दिखाई दे रही है।

    वो तस्वीर में काफी खुश नजर आ रही है। अभिनेत्री ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा ‘चैंपियंस ऑफ चेंज तेलंगाना 2021′ पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित। यह विशेष महसूस करता है, क्योंकि यह सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में हमारे काम को पहचानता है।’ हालांकि, अदाकारा अब तक फिल्मी दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। अभी हाल ही में अल्लू अर्जुन की अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा – द राइज’ में ‘ऊ अंटावा’ सांग पर आइटम नंबर किया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    जिसने लोगों के दिलों दिमाक में एक अलग ही छाप छोड़ा है। लोग इस गाने के इतना दीवाने हो गए है, की इस वीडियो सांग पर लोग रील्स बनाने से नहीं चूक रहे है। गौर करने वाली बात तो ये है, की इस गाने पर सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्म जगत के कई सेलेब्स भी इसपर थिरक रहे है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    वहीं अगर हम बात करें सामंथा रुथ प्रभु के आगामी फिल्मों की तो अभिनेत्री बहुत जल्द अपनी आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक का पोस्टर रिलीज हो चुका है। जिसको अदाकारा ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। ये फिल्म पौराणिक प्रेम कहानी दुष्यंत और शकुंतला की है। जिसमें अदाकारा शकुंतला के किरदार में नजर आएंगी।