Yashoda First Look Release
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) एक्ट्रेस (Actress) सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की अभिनीत (Starring) आगामी (Upcoming) फिल्म (Film) ‘यशोदा’ (Yashoda) का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म की कहानी काफी रहस्मयी है। अभिनेत्री इस फिल्म के फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फर्स्ट लुक वीडियो में देखा जा सकता है कि अदाकारा की जब आंखें खुलती है तो वो अपने आपको एक बंद कमरें में पाती है।

    जब वो खिड़की के पास जाती है तो उन्हें वहां एक कबूतर दिखाई देता है। जिसे वो छूने की कोशिश करती है, लेकिन वो उनसे काफी दूर है। खिड़की के बाहर दूर-दूर तक कुछ नजर नहीं आ रहा है सिर्फ एक रहस्मयी दुनिया दिखाई दे रहा है। सामंथा रुथ प्रभु अपने कैप्शन में लिखी, ‘आप सभी के सामने अपनी फिल्म की पहली झलक पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’ उनके इस फर्स्ट लुक को अब तक आठ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। इस फिल्म का निर्देशन हरी और हरीश कर रहे है और शिवलेंका कृष्ण इसे प्रोड्यूस कर रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु के अलावा संपत राज, कल्पिका गणेश, वरलक्ष्मी सरथकुमार, दिव्या श्रीपदा, राव रमेश, शत्रु, उन्नी मुकुंदन, प्रियंका शर्मा, मधुरिमा और मुरली शर्मा अपने किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 12 अगस्त 2022 को हिंदी, तमिल, तेलुगू , मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।