बड़ी बहन सोनम कपूर के बेटे को देख रोने लगी रिया, पोस्ट की न्यूबॉर्न बेबी की फर्स्ट फोटोज

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) हाल ही में माता-पिता बने हैं। नन्हे मेहमान के घर में आने से फैंस और परिवार में खुशी का माहौल है। बच्चे की मौसी यानी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने फैन्स के साथ बच्चे की पहली तस्वीर पोस्ट कर सरप्राइज दिया है।  फोटो में मौसी बच्चे को देखकर आंसू बहाती नजर आ रही हैं। बच्चे की फोटो शेयर करते हुए रिया कपूर ने लिखा, ‘मैं बच्चे को देखकर बहुत खुश हैं। बच्चा कितना प्यारा है। मुझे बच्चे के साथ समय बिताना बहुत पसंद है। सोनम और आनंद दोनों को बधाई।’ रिया कपूर ने हॉस्पिटल से साझा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

    सोनम कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा, ‘आज 20 अगस्त 2022 को हमने अपने नन्हे बच्चे को जन्म दिया। मैं और आनंद इस यात्रा में हमारे साथ खड़े डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार के प्रति बहुत आभारी हैं। आज से एक नई यात्रा शुरू हो रही है। जीवन बदल गया है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

     

    सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं। सोनम को होगा लड़का या लड़की? इसको लेकर उनके फैंस में काफी उत्सुकता थी। अब आखिरकार सोनम ने ये खुशखबरी दे ही दी है। इसलिए, उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ करीबी दोस्तों और परिवार से शुभकामनाओं की बौछार कर रहे है।