Shamita Shetty
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) बॉलीवुड (Bollywood) की खूबसूरत (Beautiful) अदाकारा है। बिग बॉस 15 (Big Boss 15) को लेकर यह काफी सुर्खियों में रही है। बीते बुधवार को अभिनेत्री का जन्मदिन था। जिसे उन्होंने काफी धूमधाम से मनाया। इस बर्थडे पार्टी में शमिता शेट्टी के फ्रेंड्स के साथ-साथ उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और जीजा राज कुंद्रा भी शामिल थे। वहीं शमिता शेट्टी ने अपने जीजा के पोर्नोग्राफी केस को लेकर बात की है। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, शमिता शेट्टी ने इस पल को लेकर दुःख जाहिर की है।

    उन्होंने कहा मैं अपनी जान से भी ज्यादा प्यारी बहन के बुरे वक्त में उनके साथ नहीं रह पाई। जबकि ऐसे समय में उन्हें मेरी जरूरत थी। क्योंकि, जब राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। तब उस वक्त शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट सीजन में एंट्री कर पार्टीसिपेट कर रही थी। अभिनेत्री ने अपनी बात में ये भी कहा की मैं भले ही बिग बॉस ओटीटी में थी। लेकिन, मेरा ध्यान मेरी बहन के ऊपर ही रहता था। क्योंकि वहां मुझे कोई खबर नहीं मिल पाती थी। लेकिन मुझे अपनी बहन पर गर्व है, की उन्होंने ऐसे मुश्किल हालात में भी उन्होंने उस पल का डटकर सामना किया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    बिग बॉस 15 में भी दिखाई दी थी

    शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी के बाद बिग बॉस 15 में भी दिखाई दी थी। शो की शुरुआत में अभिनेत्री एक दमदार कंटेस्टेंट के रूप खेलती नजर आई और अपने दर्शकों का खूब प्यार बटोरी। जिससे उन्होंने ग्रैंड फिनाले में टॉप 4 पर अपनी जगह बनाई। लेकिन कम वोटों की वजह से इन्हें बाहर निकलना पड़ा। शमिता शेट्टी बीते बुधवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाई। इस खुशी के पल में उनकी बहन शिल्पा शेट्टी ने एक शानदार पार्टी भी रखी थी। जिसमें बिग बॉस 15 के लोगों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारों ने भी इस पार्टी का लुफ्त उठाया।