Shehnaaz Gill
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट (Finalist Contestant) और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अक्सर किसी ना किसी कारण के चलते सुर्खियों में रहती है। वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। जहां वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस को भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं एक बार फिर शहनाज गिल काफी चर्चा में है। इस बार वो अपने पहले नए चैट शो को लेकर खबरों की हेडलाइन्स बनी है।

    जी हां आपने बिल्कुल सही सुना अभिनेत्री ने अपना पहला चैट शो शुरू किया है। जिसका नाम ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ है। इस शो को अभिनेत्री ही होस्ट करेंगी। जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अभिनेत्री के इस चैट शो के पहले गेस्ट बॉलीवुड के एक्टर राजकुमार राव है। शहनाज गिल ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वो राजकुमार राव के सामने चेयर पर बैठी नजर आ रही है। तस्वीरों में दोनों स्टार्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। वो शो के मंच पर स्टाइलिश पोज भी देते नजर आ रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    वहीं तस्वीरों में उनके पीछे दीवार पर ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ लिखा नजर आ रहा है। तस्वीरों को शेयर कर शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा, ‘सपने सच होते हैं….. और आज एक ऐसा क्षण था जब मैंने जो प्रकट किया वह सच हो गया। मैं हमेशा से प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव के साथ काम करना चाहती थी और आज मैंने उनके साथ अपने पहले चैट शो – ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में अतिथि के रूप में शूटिंग की। मैं सचमुच चांद पर हूं! मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद राजकुमार राव, आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं! 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ स्ट्रीमिंग देखना न भूलें।’

    वास्तव में ये खबर शहनाज गिल के फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि, इस शो से जुड़ी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। ये फिल्म ईद के मौके पर साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।