Shruti Haasan Corona Positive
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : देश में कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third Wave) धीरे-धीरे सामान्य (Normal) हो रही है, लेकिन जाते-जाते इस लहर (Wave) ने अभिनेत्री (Actress) श्रुति हासन (Shruti Haasan) को अपना शिकार बना लिया है। एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट (Report) पॉजिटिव (Positive) आई है। अभिनेत्री ने खुद इसकी जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर दिया है। उन्होंने अपने नोट में लिखा है ‘हाय सभी सुरक्षा उपायों के बावजूद मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

    मैं ठीक हूं, बहुत जल्द मैं आप सब से मिलूंगी। तब तक ख्याल रखिए धन्यवाद! प्यारी’ उनके इस पोस्ट के बाद सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है। इनसे पहले भी साउथ के कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आ चुके है। जिसमें महेश बाबू, विष्णु विशाल, खुशबू सुंदर, तृषा और कीर्ति सुरेश शामिल है। यहां तक की श्रुति हासन के पिता एक्टर कमल हासन भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भी एडमिट किया गया था।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

    अभिनेत्री हाल ही में रिलीज वेब सीरीज ‘बेस्टसेलर’ में अपनी भूमिका में दिखाई दी। इस सीरीज में उनके साथ अर्जन बाजवा, मिथुन चक्रवर्ती, सोनाली कुलकर्णी, गौहर खान और सत्यजीत दुबे भी अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। इस वेब सीरीज को मुकुल अभ्यंकर ने निर्देशित किया है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म  अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

    श्रुति हासन बहुत जल्द ही साउथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सालार’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री सुपरस्टार प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। ये फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।