‘अल्लाह के बंदे’ गाना गाते हुए सिंगर सुरेन युमनाम ने ली आखिरी सांस, वीडियो पोस्ट कर इमोशनल हुए कैलाश खेर

    Loading

    मुंबई: मशहूर मणिपुरी सिंगर सुरेन युमनाम (Singer Suren Yumnam Passed Away) का निधन हो गया है। सिंगर ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 35 साल के थे। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। सिंगर लीवर की बीमारी से जुड़ी परेशनी से जूझ रहे थे। भले ही सुरेन युमनाम अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे लेकिन इस दौरान भी वह काफी पॉजिटिव दिखाई दिए। सुरेन ने मौत से पहले अस्पताल के बेड पर लेटे हुए ‘अल्लाह के बंदे’ गाना अपनी दमदार आवाज में गाया था। सिंगर कैलाश खेर ने सुरेन युमनाम का यह आखिरी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

    साथ ही कैलाश खेर ने मणिपुरी सिंगर सुरेन युमनाम के निधन की भी पुष्टि की है। कैलाश खेर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सुरेन अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं। उसके आसपास इलाज में इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में वह कैलाश खेर का गाना ‘अल्लाह के बंदे’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)

     

    कैलाश खेर ने वीडियो को कैप्शन में लिखा- ‘मणिपुर के प्रसिद्ध गायक सुरेन यमनाम ने इलाज के दौरान अस्पताल के बिस्तर पर ‘अल्लाह के बंदे’ गाते हुए अंतिम सांस ली। उन्होंने हम सभी को मुस्कान के साथ जीने का भी संदेश दिया है। देखिए ये वीडियो, सुनिए उनका गाना और जानिए कैसे वो एक और दिन जीने का इंतजार कर रहे हैं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।’ बता दें, सुरेन यमनम ने कई लोकप्रिय मणिपुरी गाने गाए हैं। उनके गानों को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं ।