Sonam Kapoor Pictures
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। वो अपने प्रेग्नेंसी पल को खूब एन्जॉय कर रही है। अभी हाल ही में अभिनेत्री अपने बेबीमून से लौटी है। वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करने इटली गई थी। आज सोनम कपूर के लिए काफी खास दिन है। आज एक्ट्रेस का 37वां जन्मदिन है। सोनम कपूर आज अपने इस खास दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट कर रही है। वैसे तो सोनम कपूर जबसे प्रेग्नेंट हुई है तब से वो आए दिन अपने मैटरनिटी फैशन से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती है।

    वहीं आज अपने जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर सोनम कपूर अपना फोटोशूट कराई है। जिसकी तस्वीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस उनकी तरफ खींचे जा रहे है। तस्वीरों में अभिनेत्री ऑफ वाइट कलर का सिजलिंग साटिन ऑउटफिट पहनी है। ऑउटफिट के ऊपर मोतियों की एम्ब्रॉयडरी हुई है। उनके इस ऑउटफिट में कई लंबे ट्रेल है। इसके साथ सोनम कपूर प्रॉपर मेकअप की है। जिसमें वो अपने चेहरे पर ग्लोइंग बेस और ब्लशर की है साथ ही वो न्यूड लिपस्टिक लगाए नजर आ रही है। सोनम कपूर अपनी सुंदरता को पूरा करते हुए वो अपने बालों को भी स्टाइलिश टच दी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    वो अपने बालों को स्लीक लुक देकर बांधी है। सोनम कपूर तस्वीरों में काफी खुबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मातृत्व के शिखर पर और अपने जन्मदिन के मौके पर, मैं वही कपड़े चुन रही हूं जो मुझे लगता है – गर्भवती और शक्तिशाली, बोल्ड और खूबसूरत…’ उनके इस फोटोशूट की तस्वीरें उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रही है। उनके इस तस्वीर को अब तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।