Sonam Kapoor Pregnant
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने फैंस (Fans) को एक बड़ी गुड न्यूज (Good News) दी है। अभिनेत्री बहुत जल्द मां बनने वाली है। आज उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी का खुलासा कुछ तस्वीरों के जरिए किया है। वो अपने इस प्रेग्नेंसी के दिनों को अपने पति आनंद आहूजा के साथ एन्जॉय कर रही है। अभिनेत्री से अब और इंतजार नहीं हो रहा है। वो अपने बेबी को जल्दी जन्म देने के लिए उत्सुक हो रही है। सोनम कपूर ने इस बात की जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर दी है।

    तस्वीरों में अभिनेत्री सोफे पर अपने पति के गोद में लेटी नजर आ रही है। तस्वीरों में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। वो अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए काफी खुश है। सोनम कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘चार हाथ आपको सबसे अच्छी परवरिश देने के लिए तैयार है, दो दिल आपको प्यार देने और आपके हर कदम पर साथ रहेंगे। एक परिवार जो आपको प्यार करेगा और जो आपको सब कुछ देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते है। उनके इस खबर से फैंस काफी खुश है। उनके इस खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड जगत भी उनको बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    उनके इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज के बधाईयों का तांता लगा है। जिसमें दिया मिर्जा, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नरगिस फाखरी, भूमि पेडणेकर, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, नेहा धूपिया, अनन्या पांडे, मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह इन सभी स्टार्स ने सोनम कपूर को खुशी जाहिर करते हुए बधाईयां दी है। 8 मई 2018 को सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। सोनम कपूर बहुत जल्द अपने आगामी फिल्म ‘ब्लाइंड’ में विनय पाठक के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।