सोनी राजदान ने दामाद रणबीर कपूर को शादी में गिफ्ट की इतने करोड़ की घड़ी, देखिए तोहफों की लिस्ट

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित शादी आखिरकार हो ही गई है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे। यह सब तब शुरू हुआ था जब आलिया ने करण जौहर के एक एपिसोड में रणबीर पर अपना क्रश बताते हुए उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद साल 2017 में ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और वह डेट करने लगे। 

    14 अप्रैल, 2022 को पारंपरिक शादी के बाद, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति रणबीर कपूर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की। इस दौरान दोनों की खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आ रही थी। मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरों के साथ आलिया ने रणबीर के लेकर एक नोट भी लिखा था। 

    इसी बीच शादीशुदा जोड़े को लेकर एक खबर सामने आ रही है। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने रिपोर्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिले महंगे तोहफे के बारे में बताया। सूत्र ने उल्लेख किया कि दुल्हन की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने अपने दामाद रणबीर को एक सुपर-महंगी घड़ी उपहार में दी थी, जिसकी कीमत रु 2.5 करोड़ बताई जा रही है। इसके साथ ही शादी में शामिल हुए मेहमानों को भट्ट परिवार से उपहार महंगी कश्मीरी शॉल दी गई हैं।