
राम चरण (Ram Charan) का जन्म 27 मार्च, 1985 को चेन्नई में हुआ था।
मुंबई, साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Happy Birthday Ram Charan) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण ने साउथ की कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। राम चरण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती है। राम चरण (Ram Charan) एक्टर के अलावा ट्रूजेट एयरलाइन के डायरेक्टर हैं। तो चलिए आज राम चरण के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…
राम चरण (Ram Charan) का जन्म 27 मार्च, 1985 को चेन्नई में हुआ था। राम चरण का जन्म फिल्म स्टार चिरंजीवी के घर हुआ है। राम चरण ने साल 2007 में फिल्म चिरुथा से अपने करियर की शुरुआत की। अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद राम चरण मगाधीरा, येवदु , रंगस्थलम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। राम चरण साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘जंजीर’ (2013) में अभिनय किया है।
View this post on Instagram
बता दें कि, राम चरण (Ram Charan) एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। खबरों के मुताबिक रामचरण की नेट वर्थ 1,250 करोड़ रुपए है। राम चरण ट्रूजेट एयरलाइन के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2013 में की थी। इसका हेड क्वार्टर हैदराबाद में है। ये एयरलाइन साउथ के अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी सर्विस प्रोवाइड करवाती है।
View this post on Instagram
साउथ के इस सुपरस्टार का जुबली हिल्स हैदराबाद में बंगला है। इसकी कीमत लगभग 38 करोड़ रुपए है। राम चरण (Ram Charan) के पास BMW 7 सीरीज कार है। इसकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनकी मर्सिडीज बेंज S सीरीज कार की कीमत 2.73 करोड़ रुपए है। रामचरण की रेंज रोवर वोग की कीमत 3.5 करोड़ रुपए है।
View this post on Instagram
मालूम हो कि, राम चरण (Ram Charan) ने साल 14 जून, 2012 उपासना कमिनेनी से शादी की। राम चरण की पत्नी अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी। रेड्डी की पोती है। शादी के बाद रामचरण अपोलो हॉस्पिटल के शेयर होल्डर भी हैं।
राम चरण (Ram Charan) ने साल 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस खोला, जिसका नाम ‘कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी’ है। इसके अलावा राम चरण दक्षिण भारत के एक टीवी चैनल मां टीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं। उनकी अपनी एक पोलो टीम है ‘राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब’।