Gadar
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Amisha Patel) की स्टारर फिल्म ‘गदर’ प्रशंसकों को खूब पसंद आई थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित होने के साथ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की थी। इस फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया था। ये फिल्म 15 जून, 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 21 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म के एक सीन में एक्टर को काफी गुस्से में दिखाया गया हैं।

    वो हैंडपंप उखाड़कर हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दुश्मनों का सामना करते हैं। अब उस जगह से अमीषा पटेल ने अपने फैंस को रूबरू करवाया हैं। जिस जगह पर सनी देओल ने हैंडपंप उखाड़ा था। वो सीन उत्तर प्रदेश लखनऊ के फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल की हैं। अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो उस जगह पर मौजूद हैं। जहां सनी देओल ने हैंडपंप उखाड़ा था। उन्होंने अपने इस वीडियो के जरिए सब विस्तार से बताया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

    अमीषा पटेल ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘गदर 1 का सबसे प्रतिष्ठित स्थान लखनऊ कोई और नहीं प्रसिद्ध आइकॉनिक पंप दृश्य हिंदुस्तान जिंदाबाद’ गौरतलब है कि फिल्म ‘गदर 2’ बन रहा हैं। जिसमें एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गदर’ सिक्वल फिल्म की कहानी पाकिस्तान और भारत के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित होगी। हालांकि, अब तक फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ हैं।