Nandish Sandhu
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : टीवी शो (TV Show) ‘उतरन’ (Uttaran) फेम एक्टर (Actor) नंदीश संधु (Nandish Sandhu) लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। वहीं उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, उनके भाई ओंकार सिंह संधु (Omkar Singh Sandhu) का निधन हो गया है। एक्टर अपने भाई के साथ क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते थे। वहीं अब उन्हें खोकर वो अंदर से टूट से गए हैं। उन्होंने अपने भाई के निधन की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है।

नंदीश संधु ने भाई की तस्वीर को शेयर कर लिखा, “इस तरह आप हमेशा याद किए जाओगे मेरी जान। मुस्कुराते हुए, खुशी फैलाते हुए, जीवन को छूते हुए और एक सच्चे सेनानी।” उन्होंने आगे लिखा, “दूसरी तरफ मिलते हैं छोटे। आपने हम सभी को अंत तक लड़ना सिखाया है और वह भी मुस्कुराते हुए। मैं आपको अपने जीवन के हर एक दिन मनाने का वादा करता हूं। RIP ओंकार सिंह संधू।”

नंदीश संधु के भाई के निधन पर सेलेब्स श्रद्धांजलि देते हुए नंदीश को हिम्मत दे रहे हैं। आकांक्षा पुरी ने लिखा, “यह एक बहुत बड़ा नुकसान है R.I.P आपके नुकसान के लिए खेद है, आपको और आपके परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं !! कृपया ध्यान रखें..मजबूत रहें।” वहीं भारती सिंह और अर्जुन बिजलानी ने ओंकार सिंह संधू को श्रद्धांजलि दी है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NANDISH SINGH SANDHU (@nandishsandhu)

बता दें कि नंदीश संधु टीवी एक्टर के साथ-साथ एक फिल्म एक्टर भी हैं। वो आखिरी बार 12 जुलाई 2019 को रिलीज फिल्म ‘सुपर 30’ में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के भाई की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो ओटीटी शो में भी नजर आ चुके हैं।