Happy Birthday Sandhya Mridul

    मुंबई : संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। वो एक भारतीय (Indian) अभिनेत्री (Actress) हैं। अभिनेत्री आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। संध्या मृदुल बॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन में अपने अभिनय के लिए जानी जाती है। उन्हें ‘सैंडी’ के नाम से भी जाना जाता है। वो साल 2002 में फिल्म ‘साथिया’ और साल 2005 में ‘पेज 3’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाकर प्रशंसकों में अपनी पहचान बना चुकी है। एक्ट्रेस साल 2007 में रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में पहली रनर अप थीं।  अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय धारावाहिक टेलीविजन शो ‘स्वाभिमान’ में शिवानी के किरदार से की थी।

    अभिनेत्री उन दिनों सुर्खियों में रहीं जब उन्होंने फेमस एक्टर आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने ये आरोप #MeToo कैंपेन के दौरान लगाई थी। एक टीवी धारावाहिक शो में एक्ट्रेस लीड रोल प्ले कर रही थी। जिसमें आलोक नाथ उनके पिता के किरदार में थे। संध्या मृदुल उन्हें काफी सम्मान देती थी, लेकिन शो के शूटिंग के दौरान रात में आलोक नाथ शराब पीकर उन्हें अपने साथ बैठने की जिद करने लगे। उन्होंने उनका पीछा उनके होटल तक किया। फिर रोज रात आलोक नाथ संध्या मृदुल को कॉल करते थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sandhya Mridul (@sandymridul)

    जिससे अदाकारा काफी डर गई थी, लेकिन जैसे-तैसे उन्होंने अपने शूटिंग को पूरा किया। इतना ही नहीं अभिनेत्री लॉकडाउन के दौरान महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा के लिए भी आवाज उठाई उन्होंने अपने एक वीडियो के माध्यम से महिलाओं के सुरक्षा पर बोली थी कि   अगर कोई घरेलू हिंसा को देखता रहता है और उसपर कोई आवाज नहीं उठाता है तो वो भी उतना ही दोषी है जितना हिंसा करने वाला उन्होंने इसके साथ ही घरेलू हिंसा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी थी। संध्या मृदुल अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अभिनेत्री आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। अगर हम बात करें उनके फैन फॉलोइंग की तो वो 78  हजार से अधिक है।