The Kashmir Files
Photo- Twitter

    Loading

    मुंबई : 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों (Theater) में रिलीज (Release) फिल्म (Film) ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) ने तो  मानों सारी कायनात ही बदल कर रख दी है। जिधर देखो उधर ही इस फिल्में के चर्चे सुनने को मिल रहे है। लोग बस विवेक अग्निहोत्री कि इस फिल्म में एक्टर अनुपम खेर के ही गुन गा रहे है। थिएटर से निकलने के बाद लोग अनुपम खेर का धन्यवाद भी कर रहे है। लोगों का ऐसा भी कहना है कि निर्देशक ने इस फिल्म को रिलीज करने कि जो हिम्मत दिखाई है, वो वास्तव में काबिले तारीफ है।

    जो कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को लोगों के सामने खोलकर रख दिया है। जो लोग इस बात से अनजान थे। इस फिल्म को देखने के बाद तो उनकी रूह कांप जा रही है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब प्यार और सम्मान मिल रहा है। यहां तक कि लोगों को सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को दिखाने के लिए कई राज्य कि सरकार भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करके अपना योगदान दे रही है। वहीं अगर हम बात करें इस फिल्म के कमाई कि तो वो रिकॉर्ड तोड़ हो रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन ये फिल्म 8.25 करोड़ के कलेक्शन पर पहुंच गई और तीसरे दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ कि कमाई करके रिकॉर्ड के पहले पन्ने पर अपना नाम दर्ज कर लिया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

    चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है। फिल्म ने तीसरे दिन तक कुल 25.5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है। इस फिल्म कि प्रशंसा तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भी कर चुके है। इस फिल्म कि कहानी 90 दशक के नरसंहार कि सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, दर्शन कुमार और मृणाल कुलकर्णी जैसे कई कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है।