इस साल गुपचुप शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी कपल, यहां देखें लिस्ट

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बांध रहे है। इस साल कई सितारें ने शादी की। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina kaif) इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। दोनों ने 9 दिसंबर को सात फेरे लिए। आखिरकार दोनों अब शादी के बंधन में बांध गए हैं। विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की बात पर मुहर लगाते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर की। 

    दोनों ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।’

    साल 2021 में इससे पहले भी कई सेलेब्रिटी कपल इस साल शादी रचा चुके हैं। ऐसे में हम आपको बताते है इस साल कौन- कौन से कलाकार शादी के बंधन में बंधे हैं। 

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 में अपने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। दोनों ने अलीबाग में शादी रचाई थी। इस शादी में करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत और भी कई सेलेब्स मौजूद थे। 

    15 फरवरी 2021 को बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने करीबी दोस्त वैभव रेखी के साथ शादी की। दोनों ने मुंबई में शादी रचाई थी। गौरतलब है लॉ दिया ने प्रोड्यूसर साहिल संघा से तलाक के बाद ये दूसरी शादी की थी। 

    एक्ट्रेस यामी गौतम ने तो अपनी शादी की खबर दे कर सबको हैरान कर दिया था। दिया ने 4 जून को अचानक से फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात  का खुलासा किया था। 

    15 नवंबर साल 2021 में राजकुमार राव और पत्रलेखा भी शादी के बंधन में बांध गए। दोनों ने देवउठनी ग्यारस के शुभ दिन पर शादी किया था। उनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और उनका परिवार ही शामिल हुआ थे। दोनों की वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

    14 अगस्त 2021 में अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड ‘करण भुलानी’ से शादी की। गौरतलब है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। इनकी शादी में करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल थे।